फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

Sun, 25 Nov 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पीड़ित का इलाज करता डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में युवक संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने अपने साले पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गांव दादनपुर निवासी राजेश कुशवाह (23) रविवार सुबह खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका साला आया और उससे विवाद करने लगा। कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग लगते ही बचाव को चिल्लाया। 

शोर मचाते ही साला तो मौके से भाग गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजेश को जिला अस्पताल लेकर आए। राजेश ने बताया कि उसकी शादी मार्च में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान थाना खैरगढ़ के नगला किरार की निवासी सुमन देवी से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सास-साले पत्नी को नहीं आने देते

शादी के बाद से पत्नी को उसकी मां एवं भाई मेरे घर नहीं आने देते थे। इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। राजेश की जलने की जानकारी होने पर ट्रामा सेंटर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा ने बयान दर्ज किए है। 

डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया है। एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा कि जला हुआ युवक राजेश अपने साले पर जलाने का आरोप लगा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।  
      
सरकारी ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ. विक्की चाहर ने कहा कि युवक को किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर जलाने की संभावना है। क्योंकि केरोसिन या पेट्रोल जैसी गंध नहीं आ रही थी। 65 से 70 प्रतिशत जली अवस्था में होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें