फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर अयोध्या में विहिप की धर्मसभा के बाद यहां होगा संघ का सम्मेलन

Sun, 25 Nov 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
RSS
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह भैया जी जोशी के आगरा प्रवास का मुख्य बिंदु राम मंदिर होगा। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक वो शाखा विस्तार के उद्देश्य को लेकर आगरा आ रहे हैं, लेकिन इस कार्यक्रम के केंद्र में नौ दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित धर्मसभा होगी। धर्मसभा को लेकर संघ और विश्व हिंदू परिषद की समन्वय बैठक चल रही हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सर कार्यवाह का भैया जी जोशी का कार्यक्रम का एक वर्ष पहले तय हो चुका था। इस प्रवास के दौरान उन्हें शाखाओं के खंड और नगर स्तर पर विस्तार की समीक्षा करनी थी। स्वयंसेवकों को संघ की विचारधारा के माध्यम से नए लोगों को जोड़ने के टिप्स देने थे, लेकिन देश के बदलते समीकरण और अयोध्या में श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर जनभावना को देखते हुए एजेंडे में राम मंदिर प्रमुख रुप से आ गया है। 

सूत्रों के मुताबिक भैया जी जोशी अपने कार्यक्रम के दौरान नौ दिसंबर की दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने पर जोर देंगे। वह एक दिसंबर की रात आगरा पहुंचेंगे। दो दिसंबर को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में उनका कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। दो दिसंबर को ही शहर में अलग-अलग कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तीन दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सम्मेलन होगा। तीन दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम आगरा विभाग के स्वयंसेवक शामिल होंगे।  
विज्ञापन

विहिप-संघ की हुई समन्वय बैठक

दिल्ली में होने वाली धर्मसभा के संबंध में शनिवार को जयपुर हाउस में विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। संघ विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि हिंदू समाज अब तक 77 बार मंदिर बनाने का प्रयास कर चुका है लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी है। 

उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में जाने के बाद भी हिंदू समाज को निराशा हाथ लगी है। इसी के संबंध में दिल्ली में नौ दिसंबर को धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। धर्मसभा होने तक एक कार्यालय जयपुर हाउस में खोला जाएगा। 

27 को होगी महानगर में महाआरती 

धर्मसभा के प्रति संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम शहर में होंगे। प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि राम  मंदिर को लेकर समस्त हिंदू समाज जागृत किया जाएगा। इसके लिए 27 नवंबर को जगह-जगह महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के आयोजन के दौरान राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। 

बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख केशव, मदन वर्मा, राजीव शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, प्रशांत पौनिया, गौरव राजावत, मनमोहन निरंकारी, अमित चौधरी, दिग्विजयनाथ तिवारी, बंटी ठाकुर, सहदेव शर्मा, पप्पू ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें