फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को धमकी दे रहा युवक, मोबाइल पर भेजता है धमकी भरे संदेश

Fri, 17 May 2019 04:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शोहदे ने जीना मुश्किल कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की युवती छह महीने पहले एक कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी में एक युवक काम करता था। युवती का रिश्ता तय हो गया। इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी। एक महीने पहले युवती की शादी हो गई। आरोप है कि कंपनी का युवक एक सप्ताह से युवती के मोबाइल पर कॉल कर रहा है। उस पर बात करने का दबाव बना रहा है।

व्हाट्स एप पर गलत मैसेज भी भेज रहा है। युवती ने मना किया, लेकिन उसने हरकत बंद नहीं की। बात नहीं करने पर इंटरनेट पर बदनाम करने की धमकी दी है। उसने युवती के पति और ससुरालियों के फोन नंबर भी ले लिए है। उन्हें भी बात कराने के लिए धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदे की धमकी से युवती, उसके परिजन और ससुराली दहशत में आ गए। युवती मायके में रहने को मजबूर है। गुरुवार को वह अपने पिता, भाई और मां के साथ एसएसपी अमित पाठक से मिलने पहुंची। 

एसएसपी ने सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने युवती से बात की। युवक के मोबाइल नंबर और घर के पते के बारे में जानकारी ली। हालांकि युवती मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है। पुलिस ने शाम को आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों का कहना था कि युवक की धमकी की वजह से बेटी परिवार की जिम्मेदारी भी नहीं निभा पा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें