फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रमईहार में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Sun, 15 Dec 2024 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रमईहार में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- मरणासन्न हालत में बाहर फेंका, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। गांव रमईहार में आरोपियों ने एक युवक को फोन कर अपने घर पर बुलाया। वहां बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद मरणासन्न हालत में घर के बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़ित का पुलिस ने मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार निवासी शिवा शनिवार की दोपहर गांव के ही रहने वाले गौरव और सौरभ उर्फ चैंपियन ने फोन कर अपने घर पर बुलाया। युवक आरोपियों के घर गया तो उसे कमरे में बंद कर लिया। उसका मोबाइल छीन कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घरवालों ने जब शिवा के चीखने की आवाज सुनी तो बाहर आ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को एकत्र होता देख आरोपियों ने शिवा को मरणासन्न हालत में घर के बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर थाने गया तो जान से मार देंगे एक मुकदमा और सही। परिजन ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मेडिकल प्रक्रिया के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें