फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान

Sun, 04 Feb 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बलदेव के गांव इंद्रावली में युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक नल-बोरिंग का मिस्त्री बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो युवक कर्ज में डूबा था। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस को खून से लथपथ उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

थाना बलदेव के गांव इंद्रावली निवासी तेजपाल (28) पुत्र शिवचरन नल बोरिंग का मिस्त्री था। पुलिस की मानें तो 9:30 बजे युवक ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को ढाई घंटे बाद परिजनों ने सूचित किया। खून से लथपथ शव घर के बरामदे में बिछी चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि तेजपाल के दो बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी सोनिया और छोटा बेटा लवकुश है। 

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक ने दाहिने तरफ से कनपटी से सटाकर गोली मारी है, जो कि भेजे में जाकर फंस गई थी। 

थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके पिता की मौत मई 2017 में हुई थी। युवक की मौत के बाद घर में आथिक संकट पैदा हो गया है। किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें