फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से नहीं बजी मथुरा एसएसपी ऑफिस के टेलीफोन की घंटी

Sun, 04 Feb 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगभग 15 घंटे तक मथुरा एसएसपी कैंप कार्यालय का टेलीफोन ठप रहा। करीब 15 हजार रुपये बिल का भुगतान न करने पर बीएसएनएल ने इस टेलीफोन की सुविधाएं बंद कर दीं। 
विज्ञापन


इससे सूचना का आदानप्रदान करने में काफी परेशानी हुई। गहरी नींद से जागे पुलिस विभाग ने आननफानन में भुगतान कर तत्काल टेलीफोन को चालू करवाया।

एसएसपी कैंप कार्यालय पर लगे 0565404600 टेलीफोन पर जनपद की घटना और वारदातों की जानकारी मिलती रहती है। शुक्रवार रात 12 बजे बाद इस टेलीफोन से सूचनाओं का आदानप्रदान नहीं हो सका। 
Trending Videos
विज्ञापन

टेलीफोन का बकाया बिल करीब 12 हजार होने के चलते बीएसएनएल ने इसकी सेवाएं बंद कर दी थीं। करीब 15 घंटे तक एसएसपी का कैंप कार्यालय सूचनाओं के आदानप्रदान से वंचित रहा। 

ऐसा नहीं है कि टेलीफोन नंबर और न हों, लेकिन काटा गया नंबर महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। यह नंबर सर्वविदित है। फोन कटने की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें