फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवक ने दिखाया साहस, पुलिस ने घेराबंदी करके पकडे़ बदमाश

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना सिंकदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बुधवार रात आरोपियों ने लखनपुर चौराहे के पास दो बदमाशों ने समीर नामक युवक से तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया था। मगर, समीर ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली थी। इस कारण दोनों गिर गए।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव लखनपुर में बुधवार रात को दो बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों से युवक भिड़ गया। उनकी बाइक पकड़ ली। इस कारण मोबाइल गिरकर टूट गया। वहीं बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी जानकारी पुलिस को भी हो गई। उन्होंने घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर गालियां चलाईं। मगर, पुलिस ने बचते हुए जवाब में फायरिंग की। इसमें बदमाश पकड़ लिए गए। 
विज्ञापन


थाना सिंकदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बुधवार रात आरोपियों ने लखनपुर चौराहे के पास दो बदमाशों ने समीर नामक युवक से तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया था। मगर, समीर ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली थी। इस कारण दोनों गिर गए। मोबाइल गिरने से टूट गया। गोली मारने की धमकी देकर वह भाग गए। एक जगह जाकर छिप गए थे।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। गांव सुनारी के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। तभी बाइक पर बदमाश आते दिखाई दिखे। पुलिस के रोकने एक ने फायर कर दिया। मगर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों में गांव लोहकरेरा निवासी दीपक उर्फ दीपू और सनी हैं। उनसे लूट का मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें