फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में युवक की हत्या: गोली लगने के बाद खून से लथपथ पहुंचा घर, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 30 Jan 2022 02:07 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सिरसागंज क्षेत्र के गांव शादीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब छह महीने पहले युवक जमानत पर घर आया हुआ था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में रविवार दोपहर को गांव सादीपुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अफसरों के साथ थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

गांव सादीपुर निवासी 32 वर्षीय प्रदीप कुमार रविवार दोपहर करीब एक बजे खून से लथपथ हालत में गांव में पहुंचा। प्रदीप के सीने में गोली का निशान था। प्रदीप को खून से लथपथ देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन उसको उपचार को शिकोहाबाद अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
गांव के कुछ लोगों पर आरोप 
सूचना पर सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व जेल से छूटा था प्रदीप
बताया गया है कि प्रदीप के प्रेम संबंध गांव की एक युवती से हो गए थे। वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर गांव की एक युवती अमृता के साथ रहने लगा। अमृता से एक बेटा भी है। दो साल पूर्व अमृता ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। अमृता के पिता ने प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रदीप को जेल भेज दिया था। छह माह पूर्व प्रदीप जेल से छूटने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ही रहता था।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रदीप की पत्नी गिरजा देवी से दो बच्चे हैं। सत्यम नौ साल का है और बेटी जानवी सात साल की है। जबकि अमृता का एक पुत्र आर्यन है। जिसकी उम्र करीब पांच साल की है। पत्नी और तीनों बच्चे एक साथ ही रहते थे। प्रदीप की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें