फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: युवक की गोली मारकर हत्या, फिर की खौफनाक हरकत, लाश देख कांप गए लोग

Sat, 03 Sep 2022 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया की पत्नी की तहरीर पर रंगदारी मांगने, एससी-एसटी एक्ट, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक का शव बरामद हो गया है, अब मामला हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। युवक बृहस्पतिवार की शाम से लापता था। युवक के शव को देख मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी 35 वर्षीय मनोज सिंह बृहस्पतिवार की शाम लापता हो गया था। तभी से लगातार परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम गांव के चौराहा के पास मनोज का शव पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारी गई थी। वहीं चेहरा भी कुचला गया था। सूचना मिलने के बाद परिजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि पति मनोज ने एक वर्ष पूर्व बझेरा निवासी मंगल सिंह से एक लाख रुपए उधार लिया था। कुछ समय बाद मंगल सिंह के परिवार का सदस्य मोनू उर्फ शिवेंद्र सिंह तकादा करने लगा। मोनू ने एक लाख की एवज में 11 लाख रुपए देने को कहा। ऐसा न करने पर खेत का बैनामा कराने की धमकी दी गई। 

बृहस्पतिवार दोपहर मोनू अपने साथियों के साथ घर आया और मनोज को बाहर बुलाकर बातचीत करता रहा। पूजा ने बताया कि शाम को पति के मोबाइल पर एक कॉल आई। जिस पर बातचीत करते हुए वह बाहर चले गए थे, तभी से पति लापता थे। उसने बताया कि मोनू उर्फ शिवेंद्र सिंह निवासी नगला बजे, विष्णू सिंह, अतुल कुमार,  सुदीप कुमार निवासी खिरिया के खिलाफ पति को गायब कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने खिरिया से गुजरने वाले हाईवे के किनारे खेत में मनोज कुमार का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है। 

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने की जांच

सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए वहीं आसपास के लोगों से जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। खोजी स्वान ने घटनास्थल पर सुरागकशी की। 

हत्या की धाराओं में तरमीम होगा मामला

सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया की पत्नी की तहरीर पर रंगदारी मांगने, एससी-एसटी एक्ट, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक का शव बरामद हो गया है, अब मामला हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्दी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें