फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 28 Dec 2018 03:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कासगंज जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त के प्रयास कर रही है।             
विज्ञापन


घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरी प्रह्लादपुर की है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार सुबह के समय जब खेतों की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने एक खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई भी ग्रामीण उसके बारे में कुछ भी नहीं बता सका। युवक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


युवक की पीठ में गोली का निशान पाया गया है। मृतक की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया है। यदि 72 घंटे तक उसकी शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी।   

कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि युवक की हत्या करने के बाद शव को कहीं से खेत में लाकर डाला गया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें