एटा में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड चुंगी निवासी रामनरेश (38) का मंगलवार शाम को परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वो तमंचा लेकर अपनी चिलासनी के पास बनी दुकानों पर पहुंच गया। देर रात उसने खुद के सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली।
इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण वहां गुजरे। उन्होंने खून से लथपथ रामरनरेश का शव देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और इलाका पुलिस को दी।
सूचना पाकर परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली देहात प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की थी। जिसकी तहरीर मृतक के बेटे रोविन ने थाने पर दी है।