फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्ती फिर दिया दगा: गाजियाबाद के युवक ने दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Fri, 14 Jan 2022 02:27 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

वीडियो बनाकर अब युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने एक युवती की एक अंतरंग वीडियो भी बनाई। युवक अब युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। परिवार वालों ने युवती के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर
मामला शिकोहाबाद नगर के एक मोहल्ला का है। युवती से युवक ने दोस्ती की आरोप है कि युवक झांसा देकर उसे दोस्त के घर ले गया और शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान युवक ने वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से कई बार रुपये मंगाए। परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इस संबंध में सीओ अनिवेश कुमार ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, नगर के एक मोहल्ला की युवती का फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर एक युवक ने अश्लील बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। युवक देवेंद्रपुरी चौकी निवाड़ी रोड गाजियाबाद का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
फार्म हाउस और होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा नेता के सहयोगी नहीं पकड़ सकी पुलिस, दहशत में पीड़िता
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें