फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात देकर बच निकला विजय: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का फिसला पैर... ट्रैक पर गिरा; ऐसे बची जान

Wed, 12 Jun 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बताया जा रहा है कि युवक दौड़ते हुआ आया था और ट्रेन पर चढ़ने लगा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसला और वह ट्रैक पर गिर गया। यह देख वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
बाल-बाल बचा विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार शाम को सचखंड एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री पहियों के नीचे पहुंच गया। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री और रेल स्टाफ की सांसें थम गईं। शोर मचाने पर करीब एक किलोमीटर आगे जाकर लोको पायलट में ट्रेन रोक दी। रेलकर्मियों ने यात्री को ट्रेन के नीचे से सकुशल बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

घटना शाम करीब 3:50 बजे की है। सचखंड एक्सप्रेस दिल्ली की ओर से चलकर आगरा कैंट के स्टेशन नंबर एक पर रेंग ही रही थी कि तभी बैतूल, मध्य प्रदेश का विजय सालमे दौड़ता हुआ आया और ट्रेन पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह ट्रैक पर गिर गया। प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों और आरपीएफ स्टाफ में खलबली मच गई। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन

यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने रेलवे खेरिया मोड़ पुल के पास ट्रेन को रोक दिया। रेलवे के स्टाफ ने यात्री की तलाश की तो वह पटरियों और कोच के बीच फंसा मिल गया। माथे पर हल्की सी चोट आई थी और वह सकुशल था। यात्री को निकालने के बाद मेडिकल टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने चाय पिलाकर उसका हौसला बढ़ाया। उसे दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें