फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब: सांप को थैले में रखकर युवक पहुंचा अस्पताल, कहा- इसने मुझे काटा है, डॉक्टर रह गए दंग

Thu, 30 Jul 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के ढकपुरा गांव में धान की रोपाई के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घबराने के बजाय उसने सांप को जिंदा पकड़कर थैले में बंद किया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गया।
विज्ञापन
सांप को थैले में रखकर युवक पहुंचा अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव ढकपुरा में बुधवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद युवक ने घबराने के बजाय साथियों की मदद से सांप को जिंदा पकड़ लिया और थैले में बंद कर मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। चिकित्सकों ने युवक को एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 

अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी अभिषेक कुमार बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। अभिषेक की चीख सुनकर पास में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने धान के बीच छिपे सांप को कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा पकड़ लिया। अभिषेक ने साथियों की मदद से सांप को थैले में बंद कराया और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंच गया।
 
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह सांप को इसलिए साथ लाया जिससे उसकी प्रजाति की वास्तविक पहचान हो सके और उसी के अनुसार इलाज हो पाएगा। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक को एंटी स्नेक वेनम लगाया और उपचार शुरू किया। युवक की हालत स्थिर है और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें