उधारी के रुपये चुकाने के बाद भी वसूली के लिए युवकों की मारपीट और पुलिस की फटकार से परेशान युवक मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खाकर वृंदावन कोतवाली पहुंच गया।
घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने पहले तो युवक को फटकारा लेकिन बाद में युवक के लड़खड़ाते कदमों को देखकर आनन-फानन में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- कासगंज हत्याकांडः एक और घायल ने तोड़ा दम, चार हत्याओं से चीखों में बदलीं सिसकियां
गांव सुनरख निवासी सचिन (23) पुत्र महावीर विषाक्त पदार्थ खाकर कोतवाली पहुंच गया। युवक ने बताया कि वह विषाक्त खाकर आया है। इस पर पुलिसकर्मियों ने तो उसे फटकार लगा दी। इसके कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ते देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। युवक को लड़खड़ाता देखकर पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में सचिन को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।