फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाकर कोतवाली पहुंचा युवक, पहले पुलिसकर्मियों ने लताड़ा, जब लड़खड़ाए कदम तो...

Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • युवक का आरोप पुलिस नहीं करती है सुनवाई
  • तंग आकर खाया विषाक्त
  • कोतवाल ने कहा, विषाक्त पदार्थ नहीं खाया
  • शांति भंग में की कार्रवाई
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधारी के रुपये चुकाने के बाद भी वसूली के लिए युवकों की मारपीट और पुलिस की फटकार से परेशान युवक मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खाकर वृंदावन कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने पहले तो युवक को फटकारा लेकिन बाद में युवक के लड़खड़ाते कदमों को देखकर आनन-फानन में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
ये भी पढ़ें- कासगंज हत्याकांडः एक और घायल ने तोड़ा दम, चार हत्याओं से चीखों में बदलीं सिसकियां
विज्ञापन


गांव सुनरख निवासी सचिन (23) पुत्र महावीर विषाक्त पदार्थ खाकर कोतवाली पहुंच गया। युवक ने बताया कि वह विषाक्त खाकर आया है। इस पर पुलिसकर्मियों ने तो उसे फटकार लगा दी। इसके कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ते देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। युवक को लड़खड़ाता देखकर पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में सचिन को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सचिन ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले श्याम और व कृष्णा से उसने उधार लिए थे। उधार चुकाने के बावजूद दोनों उधारी बताते हुए आए दिन उसके पिता महावीर के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

आरोप लगाया कि दो माह पहले श्याम ने उसका हाथ तोड़ दिया। शिकायत पर भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सोमवार रात भी आरोपियों ने उसे पीटा। सचिन ने बताया कि आए दिन की मारपीट से परेशान होकर उसने विषाक्त पदार्थ खाया। 

जिला संयुक्त अस्पताल के चिकित्सक ने सचिन की हालत में सुधार बताया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि युवक की मेडिकल जांच कराई गई है। मेडिकल में विषाक्त पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत लेकर वह पहली बार थाने आया था। युवक के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें