फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रही युवती को युवक ने दबोचा, तमंचे के बल पर किया रेप

Mon, 11 Jun 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में शौच के लिए खेत में जा रही युवती से युवक ने तमंचा के बल पर रेप किया। चीख-पुकार सुन जब लोग जमा हुए तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग युवक से कई वर्षों से चल था। एक बार फिरोजाबाद निवासी युवक व युवती जिला अस्पताल में पकड़े भी जा चुके हैं। 

अब युवक की सरकारी नौकरी लग गई तो वो युवती से दूरियां बनाने लगा। एक बार दोनों को पुलिस फिर से पकड़ कर थाने लाई। वहां युवती ने जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इस मामले में समझौता हो गया। इसके बाद युवती ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया, लेकिन उसमें भी कुछ दिन बाद समझौता कर लिया गया।  

अब युवती ने आरोप लगाया कि रविवार की शाम वो खेत पर शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में उसी युवक ने उसे पकड़ लिया और तमंचा के बल पर उसके साथ रेप किया। 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें