फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहां का उर्स: ताजमहल में पाकिस्तान के समर्थन में युवक ने की नारेबाजी, सीआईएसएफ ने पकड़ा

Tue, 01 Mar 2022 08:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शाहजहां के उर्स पर मंगलवार को ताजमहल में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। इससे भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर को जब चादरपोशी हो रही थी, तभी एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। पर्यटकों ने नारेबाजी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुगल शहंशाह शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन चादरपोशी के दौरान ताजमहल में पाकिस्तान के समर्थन में नारे गूंजे तो हड़कंप मच गया। फिरोजाबाद से आए सोहेल नाम के युवक पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए, जिस पर मुख्य गुंबद पर मौजूद पर्यटकों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में सीआईएसएफ को सौंप दिया। शाम को सीआईएसएफ ने पूछताछ के बाद उसे थाना ताजगंज पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को शाहजहां उर्स के आखिरी दिन शाम चार बजे मुख्य मकबरे पर पाकिस्तान के समर्थन में जोर जोर से नारे लगे तो लोग चौंक उठे। फिरोजाबाद से आया युवक सोहेल जब नारेबाजी कर रहा था तो लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। मकबरे पर हंगामा, मारपीट होते देख सीआईएसएफ के जवान दौड़े और सोहेल को हिरासत में लेकर कंट्रोल रूम ले आए। 

सीआईएसएफ ने दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

सीआईएसएफ ने शाम को पूछताछ के बाद तहरीर के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया। सीआईएसएफ ने अपनी तहरीर में लिखा है कि युवक को जब पकड़ा गया, तब लोगों ने बताया कि वह आपत्तिजनक नारेबाजी और बातें कर रहा था। लोगों द्वारा पिटाई किए जाने पर उसे बचाया और पकड़कर ले आए। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने बताया कि सीआईएसएफ ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उर्स में नारेबाजी की पहले भी हो चुकी घटना

शाहजहां के उर्स में पहले भी पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। दो साल पहले रॉयल गेट से चादरपोशी के दौरान ही ताजगंज के युवकों ने नारेबाजी की थी। तब भीड़ का फायदा उठाकर युवक फरार हो गए थे। उस मामले में ताजगंज के लोगों ने माफी मांगकर मामला सुलझाया था। इस बार भी फिरोजाबाद के युवक केसाथ एक अन्य युवक के नारेबाजी के बाद फरार हो जाने की बातें पर्यटकों ने सीआईएसएफ को बताई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें