फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। कस्बे में रविवार की रात सड़क किनारे होर्डिंग लगा रहे युवक कन्हैया दीक्षित (28) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने होर्डिंग्स लगवा रहे व्यक्ति के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुुलिस के मुताबिक शाहगंज के दया नगर, नई आबादी निवासी भारत शर्मा होर्डिंग्स लगाने का कार्य करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम भारत शर्मा राजा मंडी के मंशा देवी मंदिर निवासी कन्हैया दीक्षित को मजदूरी पर होर्डिंग्स लगवाने के लिए लेकर आया था। दो अन्य युवक अभिषेक और प्रदीप भी कन्हैया के साथ होर्डिंग्स लगाने के लिए गए थे।
रात करीब 10 बजे ये सभी लोग मई चौराहे पर होर्डिंग्स लगा रहे थे। कन्हैया लोहे के पाइप को कंधे पर रख कर बिजली के खंबे पर चढ़ रहा था, तभी पाइप तार में छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गिर गया। दोनों साथी अभिषेक और प्रदीप कन्हैया को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कन्हैया के परिजनों का आरोप है कि भारत शर्मा अस्पताल में भर्ती कर के भाग खड़ा हुआ था। कन्हैया के चाचा हितेंद्र ने भारत शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अवधेश गौतम में बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें