फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने

Tue, 05 Sep 2023 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां युवक ने जूता कारोबारी बनकर आलीशान कोठी दिखाई। इसके बाद युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। 
विज्ञापन
प्रेमी की सच्चाई जानकर उड़े होश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दिव्यांशु बनकर कपड़ा व्यापारी की नाबालिग बेटी से दोस्ती और दुष्कर्म करने के आरोपी साहिल खान ने फर्जी नाम से कई आईडी बना रखी है। उसने डेटिंग पर किशोरी को खुद को जूता कारोबारी बताते हुए कमला नगर में आलीशान कोठी दिखाई थी। वह जल्द रिश्ते की बात पिता से करने की कहता था।  उसने किशोरी की बड़ी बहन से भी दूसरे नाम से दोस्ती की। मगर, उसने बाद में दूरी बना ली। आरोपी की मां धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसकी मां को जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा के मुताबिक, साहिल ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अलग-अलग नाम से आईडी बना रखी है। इनके माध्यम से ही वो लड़कियों से दोस्ती करता है। उसने कपड़ा व्यापारी की बेटी को दिव्यांशु अग्रवाल बनकर जाल में फंसाया था। 

दुष्कर्म कर वीडियो-फोटो बनाए थे। ब्लैकमेल करके 10 लाख रुपये तक के गहने ले चुका था। वो अपनी मां रुखसाना को लाकर देता था। रुखसाना किशोरी पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

बड़ी के लिए बना था अमन
कपड़ा व्यापारी की बड़ी बेटी को जाल में फंसाने के लिए साहिल ने अमन बनकर चैटिंग की थी। दोनों से अलग-अलग समय पर मिलता था। मगर, बड़ी बेटी ने शक होने पर साहिल से दूरी बना ली। लेकिने, छोटी जाल में फंस गई। वह नाबालिग है। आरोपी उसे ब्लैकमेल करके गहने मंगवाता था।

दे रहा था एसिड अटैक की धमकी
पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल ने किशोरी से कमला नगर के एक होटल में मुलाकात की। इसके बाद एक कोठी दिखाई, कहा इसी में रहता है। घर के बाहर चार गाड़ियां खड़ी थीं। साहिल ने उसके पिता का नंबर लिया। कहा कि वह अपने पिता से शादी की बात कराएगा। मगर, वो दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने लगा। उसके नहीं मानने पर एसिड अटैक की धमकी देता था। छह महीने से उत्पीड़न कर रहा था।

 
विज्ञापन

नेताओं के साथ फोटो वायरल
आरोपी के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। यह फोटो भाजपा नेताओं के साथ के हैं। पुलिस को आशंका है कि वह किशोरी को फोटो दिखाकर खुद को नेता भी दर्शाता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें