फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पांच हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदार घायल

Tue, 08 Nov 2022 04:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आरोपियों ने जिस युवक की हत्या की है, वह अपने अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। उसके फुफेरे भाई से झगड़ा हुआ था। जब वह बचाने गया तो आरोपियों ने उसे पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव भनुपुरा में सोमवार रात को दो पक्षों के बीच पांच हजार रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। हमलावरों ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी। जबकि मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिरसागंज सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। तब तक आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला घाघऊ निवासी सूरज (35) की बुआ सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव भनुपुरा में रहती हैं। सूरज सोमवार को अपनी बुआ के घर आया था। बुआ के बेटे रघुपाल के विजेंद्र पर पांच हजार रुपये उधार थे, जिसे लेने रघुपाल विजेंद्र के पास खेत पर गया था। यहां रुपये को लेकर विवाद हुआ। उस वक्त ग्रामीणों ने झगड़ा शांत करा दिया था। 

सोमवार रात 10 बजे आरोपियों ने किया हमला 

सोमवार रात करीब 10 बजे विजेंद्र अपने साथियों के साथ रघुपाल के घर पहुंचा। फिर से झगड़ा करने लगा। इस बीच विजेंद्र के साथियों ने रघुपाल पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। इससे रघुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। रघुपाल को बचाने पहुंचे भाई सूरज पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूरज की मौत के बाद आरोपी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि रघुपाल के पांच हजार रुपये गांव के विजेंद्र पर थे। मांगने के लिए रघुपाल विजेंद्र के पास खेत पर गया था। यहां दोनों के बीच विवाद दिन में हुआ था। बाद में रघुपाल के घर विजेंद्र ने धावा बोल दिया था। बचाने आए सूरज पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे सूरज की मौके पर मौत हो गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विजेंद्र पक्ष की लड़की से की थी शादी

सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार का कहना है रघुपाल पक्ष के किसी युवक ने विजेंद्र पक्ष की लड़की से 10 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर भी दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें