फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: अमांपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, शव के पास पड़ा मिला यह सामान

Tue, 25 May 2021 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मृतक का नाम अनिल शाक्य है। वह ठेकेदारी का काम करता था। रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ घर से गया था। सुबह उसका शव मिला। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के अमांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार की सुबह नर्सरी मैदान में पड़ा हुआ मिला। शव के पास ही तमंचा, कारतूस, शराब की बोतल के कवर, गिलास, कोल्ड ड्रिंक की बोतल आदि बरामद की गई हैं। युवक को घर से कुछ दोस्त बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हत्या अनिल शाक्य (28) पुत्र खेमकरण शाक्य निवासी आंबेडकर नगर की गई है। उसके सिर में गोली मारी है। घटनास्थल से शराब की बोतल के कवर, कोल्ड ड्रिंक गिलास और एक तमंचा व 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। एक कारतूस तमंचे की नाल में फंसा हुआ था। 

मृतक के भाई राहुल शाक्य ने बताया कि अनिल मिट्टी की ठेकेदारी का कार्य करता था। रात करीब 10 बजे उसका कोई मिलने वाला दोस्त घर से बुलाकर ले गया। वह रात को वापस नहीं आया। सुबह उसका शव पड़े होने की सूचना परिवार के लोगों को मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
हत्याकांड की सूचना पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सहावर शैलेंद्र प्रतिहार अन्य थानों के पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की मां का कहना है कि जो युवक अनिल को बुलाने पहुंचा था उसकी वो शक्ल से तो पहचान सकती है, लेकिन उसका नाम नहीं जानती। 

एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देश पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम को सुराग नहीं मिला। घटनास्थल से फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी नमूने लिए।एसपी ने अमांपुर के कोतवाली निरीक्षक को मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि सिर में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मौके से एक तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। मोबाइल कॉल डिटेल की भी सर्विलांस टीम जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें