फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: आठ हजार रुपये लूट के बाद किसान की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Sat, 18 Jul 2020 12:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में लूट के बाद किसान की शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह सिरसागंज मार्ग पर राधा राइस मिल के सामने किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपनी बकरियां सिरसागंज मार्ग पर राधा राइस मिल के पास चरा रहे थे। तभी उन्हें पास ही झाड़ियों के पीछे शव दिखाई दिया। शव की शिनाख्त नगला अमर सिंह निवासी राजू यादव (44) पुत्र नवीचंद्र यादव के रूप में हुई। 
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजू 16 जुलाई को निर्माणाधीन मकान के लिए दरवाजा खरीदने गया था। उसके पास आठ हजार रुपये और साइकिल थी। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। तभी से वो लोग लगातार तलाश कर रहे थे। राजू की हत्या शर्ट से गला घोंटकर की गई है। 

विज्ञापन

साइकिल और रुपये नहीं मिले

तलाशी के दौरान आठ हजार रुपये भी गायब मिले। इस वजह से परिजन इसे आठ हजार रुपये लूट को लेकर हत्या मान रहे हैं। मौके पर मृतक की साइकिल भी नहीं मिली। शव दो दिन पुराना बताया गया है। 

जानकारी मिलने ही दन्नाहार थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेयी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फौरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। मृतक के भाई सुखदेव ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें