फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी और की हुई तो सबको मार दूंगा': शिक्षिका से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर साल भर बनाए संबंध, शादी का बना रहा दबाव

Sat, 28 Oct 2023 10:44 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने एक साल तक दुष्कर्म किया। अब परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता का परिवार डर की वजह से घर छोड़ने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में शिक्षिका के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। अब परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता का परिवार डर की वजह से घर छोड़ने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता। एक दिन जबरदस्ती तमंचे के बल पर डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। अब शादी के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

विरोध पर उसके दोस्तों ने घर पर आकर परिजन को धमकाया। कहा कि अगर किसी और के साथ शादी की तो परिवार के सब लोगों को मार देंगे। डर की वजह से पीड़िता के परिजन घर छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़िता के पिता का आरोप है कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद है। पीड़िता ने अब थाने में थाना ताजगंज में तहरीर दी है। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें