फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की हत्या कर प्रेमी ने कुएं में फेंक दिया शव...डेढ़ महीने बाद पुलिस ने निकाली लाश, जानें पूरा मामला

Wed, 09 Apr 2025 02:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवक ने महिला को माैत के घाट उतार शव कुएं में फेंक दिया। डेढ़ महीने से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। महिला का मोबाइल चालू होने से हत्या का राज खुल सका।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने शव कुएं से निकाला। महिला को उसके प्रेमी ने ही माैत के घाट उतारा था। मामले में पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 

आगरा के ताजगंज में थाना एकता चाैकी क्षेत्र में महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। डेढ़ महीने पहले वह गायब हो गई। परिजनों ने महिला के गुम होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी।

 
विज्ञापन

महिला का मोबाइल अचानक से चालू हुआ। लोकेशन संभल में मिली। पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची। मोबाइल से युवक के संबंध महिला से होने की पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की जानकारी दी।

प्रेमी युवक आगरा का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ महीने पुराने शव को कुएं से बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें