फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिवार में विवाद के बाद युवक गंगा में कूदा, ग्रामीणों ने बचाया

Sun, 01 Sep 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक युवक ने परिवार में कहासुनी होने पर शनिवार को कादरगंज गंगा में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस कर्मियों ने उसे गंगा से बचाया। पुलिस के समझाने पर युवक अपने परिजन के साथ चला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी राजकुमार (35) का उसके भाई से शराब पीने की मना करने पर विवाद हो गया। दोनों के बीच आपस में बहस होने लगी। भाई के डांटने पर वह घर से चला आया और कादरगंज गंगा में छलांग लगा दी। युवक डूबने पर चीखने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस कर्मी उसे बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे गंगा से बाहर निकाला। युवक के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद परिजन युवक को अपने साथ ले गए। सिकंदरपुर वैश्य कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि परिवार में कहासुनी होने पर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी थी। उसे सकुशल गंगा से निकाल कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें