कांग्रेस की मासिक बैठक में मौजूद कांग्रेसी।
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर रविवार को जिला कमेटी की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि निष्क्रिय को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया जाएगा। ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठकें होंगीं। काम की समीक्षा के आधार पर कार्रवाई होगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान गोवंश से खेतों में हो रहे नुकसान से, युवा रोजगार के लिए, महिलाएं अपने सम्मान के लिए चिंतित हैं। सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। महिला संबंधी अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि करहल उपचुनाव के लिए संगठन की तैयारी है। पार्टी नेतृत्व का जो आदेश होगा उसी के तहत कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम करेंगे। अनुशासन हीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनोज कुमार शाक्य, शशी प्रभा, शशीभूषण, कैलाश उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह कश्यप, ब्रजेश यादव, सुरेश राठौर, फरीद अली, जागेश्वर यादव, रमेशचंद्र वर्मा, भूरेलाल राजपूत मौजूद रहे।