फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पुत्र ने शराब पीने से रोका तो पिता नहर में कूदा, बचाने गया भतीजा डूबा, तलाश जारी

Sun, 14 Jul 2019 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
नहर में युवक को तलाश करती पीएसी की फ्लड यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में अपने बेटों से कहासुनी के बाद गुस्साए बुजुर्ग ने नहर में छलांग दी। बुजुर्ग को बचाने के लिए पुत्र और भतीजा भी नहर में कूद पड़ा। बुजुर्ग और उसके पुत्र को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन भतीजे का कोई पता नहीं चला। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


घटना शनिवार की देर रात सोरों थाना क्षेत्र के गांव गुड़लिया में हुई। यहां नेम सिंह (58) का अपने पुत्र अनिल से विवाद हो गया। अनिल ने पिता नेम सिंह को शराब पीने से रोका था। यह बात पिता को नागवार गुजरी और वो नहर में कूदने की धमकी देकर घर से चला गया। 

नाराज नेम सिंह को वापस लाने के लिए भतीजा विजय कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश पीछे गया। इसके बाद पुत्र अनिल व राहुल भी पीछे पीछे आ गए। पुत्र और भतीजे को पीछे आता देख नेम सिंह ने खड़ेआ हजारा नहर पुल के पास छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेम सिंह ने जैसे ही छलांग लगाई वैसे ही भतीजा विजय भी नहर में कूद पड़ा। विजय के कूदते ही ताऊ के पुत्र अनिल व राहुल भी कूद गए। इस बीच विजय तेज बहाव में फंस गया और डूबता चला गया। अनिल ने पिता नेम सिंह और भाई राहुल को बचा लिया। 

घटना की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण विजय की तलाश करते रहे। पूरी रात कोई सफलता न मिलने पर रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी और पीएसी की फ्लड यूनिट ने दोपहर को पहुंचकर विजय की तलाश की, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें