फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेमिका की शादी में गया था युवक, 10 दिन बाद नाले में मिला शव

Thu, 30 Jul 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में मंगलवार को 26 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश मोड़, महादेव नगर निवासी सोनू चौधरी के रूप में की गई। परिजन का आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, सोनू एक जूते की कंपनी में काम करता था। घर में विवाद के बाद वह पिछले एक महीने से शास्त्रीपुरम में अपने दोस्त के घर रह रहा था। 22 जुलाई को प्रेमिका की शादी में मथुरा जाने की बात कहकर दोस्त के घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मृतक के भाई कन्हैया ने बताया कि सोनू का मथुरा के गोवर्धन निवासी युवती से पिछले छह साल से प्रेम संबंध था। युवती की शादी 22 जुलाई को थी, जिससे वह काफी परेशान था। उनका आरोप है कि युवती सिंधी-पंजाबी परिवार से थी, जबकि वे जाट समाज से हैं। इसी कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के विरोध में थे।
विज्ञापन

कन्हैया का दावा है कि युवती ने उनके घर करवाचौथ का व्रत भी रखा था और दोनों की सगाई के दौरान चार लाख रुपये का सोना भी चढ़ाया गया था। पिता कमल सिंह चौधरी का कहना है कि सोनू कमजोर दिल का नहीं था और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उनका आरोप है कि रास्ते में घेरकर उसकी हत्या की गई।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से तहरीर मांगी गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें