शादी समारोह में जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, मौत
- नगला पजाबा के पास देर शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी।
मैनपुरी। नगला पजामा के पास बुधवार की देर शाम बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे युवक को पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला स्वरूप निवासी सर्वेश शाक्य (32) बुधवार की देर शाम गांव रमईहार एक शादी समारोह में जा रहा था। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर नगला पजाबा के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमोर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे में युवक की मौत से परिजन में कोहराम मचा है। सभी का रो - रोकर बुरा हाल है।