फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे के जन्म पर रुपये लेकर अस्पताल जा रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक गुडमैन उर्फ राजू
विज्ञापन
कुरावली। गांव फतेहजंगपुर के पास हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवक की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की पत्नी ने बृहस्पतिवार की रात एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। युवक अस्पताल की फीस के लिए रुपये लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी गुडमैन उर्फ राजू (26) ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी चांदनी को कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां देर रात पत्नी ने तीसरे बच्चे पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे गुडमैन रुपये लेकर अस्पताल जा रहे थे। हाईवे पर गांव फतेहजंगपुर के पास उनकी बाइक में मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर उपचार के बाद गुडमैन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही खुशी वाले घर में मातम छा गया। हादसे में युवक की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक बच्चे की जन्म की खुशी थी। वहां अब मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें