फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुविधा या शंका पर अपने स्तर से कोई निर्णय न लें

Fri, 22 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मतगणना कार्मिकों को बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी साथ में मौजूद सीडीओ और एडीएम।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतगणना कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। उपस्थित कार्मिकों से कहा कि दुविधा या शंका पर अपने स्तर से कोई निर्णय न लें। तत्काल रिटर्निंग अधिकारी को जानकारी दें। मतगणना कार्य को निष्पक्ष तरीके से करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गणना टेबल पर चक्रवार कंट्रोल यूनिट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यदि किसी बूथ पर एक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग हुआ हो तो संबंधित टेबल पर एक साथ एक से अधिक कंट्रोल यूनिट पहुंचेंगे। अलग-अलग सीयू की गणना कर अलग-अलग गणना शीट तैयार करने के बाद दोनों का योग कर अंतिम गणना शीट तैयार की जाएगी। उसके साथ प्रत्येक सीयू की रिजल्ट शीट संलग्न करनी होगी।

उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद सतर्कता से करें। प्रत्येक राउंड में दो टेबल की गणना रेंडम तौर पर सामान्य प्रेक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त गणना सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर द्वारा कर मिलान किया जाएगा। यदि गणना में कोई अंतर पाया गया तो संबंधित गणना कर्मी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने गणना पर्यवेक्षकों से कहा कि टेबल पर कंट्रोल यूनिट पहुंचने पर तत्काल नंबर का मिलान करें। यदि उपलब्ध कराए गए टेबल वार मूवमेंट प्लान में उपलब्ध कंट्रोल यूनिट संख्या से भिन्न यदि किसी दूसरे नंबर की टेबल की कंट्रोल यूनिट पहुंचें तो तत्काल रिटर्निंग अधिकारी के संज्ञान में लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक नेहा बंधु, उपायुक्त एनआरएलएम/ प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, अचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान एसके शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें