फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश; तनाव का माहौल

Mon, 01 Apr 2024 11:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। घटना से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले किया। मिश्रित आबादी वाले इलाके में इस वारदात से तनाव है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा का है। शाहदरा इलाके में सात साल की बच्ची अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। रविवार सुबह अपने रिश्तेदार के घर आया मोसिन बच्ची को फुसलाकर अपने साथ घर में ले गया। छेड़खानी करने लगा।

बच्ची के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो भागने लगा। लोगों ने जमकर पिटाई की। बच्ची बेहद घबराई थी। बच्ची के पिता ने बताया कि इटावा का मोसिन अपने जीजा के घर आया था। वह बच्ची को जबरन ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें