फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ों का कटान शुरू, गति पकड़ेगा सड़क का काम

Mon, 01 Apr 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा से बरेली तक जाने वाला सिक्सलेन 530बी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। अब सड़क बनाने का काम तेजी पकड़ेगा। वन विभाग के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। कुल 1959 पेड़ों का कटान मोहनपुरा से जिले की कछला सीमा तक होगा।यह राष्ट्रीय राजमार्ग सामरिक दृष्टि के महत्व को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। बरेली कैंट और मथुरा कैंट इस राजमार्ग से कनेक्ट होंगे। सैन्य वाहनों की आवाजाही में मार्ग के निर्माण से राहत मिल सकेगी। वहीं मोहनपुरा कस्बे को बाईपास करके यह मार्ग जिले की सीमा में कई ग्रामीण इलाकों में होता हुआ निकलेगा जो बाईपास गोरहा को जोड़ते हुए आगे जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। मुआवजा वितरण का कार्य भी तेजी पर चल रहा है। इस पर लोगों की आपत्तियां बरकरार हैं। जिला प्रशासन की कमेटी के स्तर से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पेड़ों के कटान की प्रक्रिया इसी माह पूरी होने की उम्मीद है। एनएचएआई ने नगरिया पर सड़क निर्माण की सामग्री तैयार करने के लिए एक प्लांट स्थापित किया है। वहीं दूसरा प्लांट पथरेकी पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें