फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदाकर्मी का शव मिलने से सनसनी

Sat, 22 Aug 2020 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी स्मारक कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च बंद है। ऐसे में स्मारक के अंदर शव मिलने से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्मारक में बना तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वदाय संरक्षित स्मारक फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में शनिवार की सुबह युवक को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त राजेश पुत्र कत्तो वाल्मीकि के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है।  

विज्ञापन


ऐतिहासिक स्मारक में दीवाने खास के पीछे शाही तालाब है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त नगर पालिका के संविदाकर्मी राजेश के रूप में हुई। 


35 वर्षीय राजेश नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी में संविदा पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम को हाजिरी लगाने की कहकर घर से गया। रात को वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच में उन्हें राजेश का शव मिलने की खबर मिली। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 मार्च बंद है फतेहपुर सीकरी स्मारक

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आगरा भेजा। पुलिस का कहना है कि राजेश की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजन सदमे में हैं कि आखिर राजेश की मौत कैसे हुई है। वो कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। 

बता दें कि ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी स्मारक कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से बंद है। हालांकि जहां युवक का शव मिला, वो तालाब स्मारक के बाहर है। युवक वहां क्यों गया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश कर रही है।   

उधर, नेशनल हाइवे बाईपास के समीप रेलवे लाइन किनारे एक और शव मिला है। यह शव अधेड़ का है। मृतक की पहचान मनोज शर्मा पुत्र जानकी प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है। वो आगरा गेट समीप का रहने वाला था। पुलिस प्राथमिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु होना मान रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें