फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में माैत: हनुमानजी की मूर्ति के नीचे दबा मिला युवक, माैके पर तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jul 2026 08:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन के अनुसार युवक शराब के नशे में था। रात में सभी लोग सो गए। बृहस्पतिवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो आनंद बाबू घर के बाहर लगी हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा पड़ा मिला। उसकी चप्पल भी वही रखी हुई थी। परिजन ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। युवक की माैत हो गई।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गुड़ा में बृहस्पतिवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के बाहर स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा मिला। परिजन ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव गुड़ा निवासी नत्थीलाल ने बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र आनंद बाबू आगरा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम वह ड्यूटी से घर लौटा था। परिजन के अनुसार वह शराब के नशे में था। रात में सभी लोग सो गए। बृहस्पतिवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो आनंद बाबू घर के बाहर लगी हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा पड़ा मिला। उसकी चप्पल भी वही रखी हुई थी। परिजन ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। 

अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें