फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी के जश्न में छत से गिरा युवक, मौत

Tue, 20 Feb 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के जश्न में छत से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर (मैनपुरी)। गांव करपिया में सोमवार को शादी समारोह के दौरान छत कुछ लोग पार्टी में व्यस्त थे। तभी मुंडेर पर बैठा फर्रुखाबाद निवासी एक रिश्तेदार सिर के बल नीचे खड़ंजे पर आ गिरा। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करपिया में सोमवार को विनोद कुमार की पुत्री रीतू की बरात आई थी। आयोजन में शामिल होने के लिए जनपद फर्रुखाबाद के गांव मदनपुर निवासी रिश्तेदार पवन कुमार (35) भी आया था। रात के समय बरात चढ़ रही थी। वहीं कुछ लोग छत पर पार्टी कर रहे थे। वहां मौजूद पवन भी छत की मुंडेर पर बैठा हुआ था। अचानक पवन संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे खड़ंजे पर आ गिरा। युवक के छत से गिरने के बाद आयोजन स्थल पर अफरा तफरी मच गई। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर बाद परिजन भी आ गए। बगैर कानूनी कार्रवाई के परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें