फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में मौत: रात में दोस्त के साथ नहाने गया था युवक, छटपटाते हुए डूब गया

Sat, 20 May 2023 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक रात को स्वीमिंग पूल में दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था। वहां नहाते समय वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज के धांधूपुरा स्थित एसआरएस वंडर पार्क में शुक्रवार रात को स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। हादसा नहाते समय हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। संचालक फरार है। पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को रात आठ बजे सूचना मिली थी कि एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल में नहाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ताजनगरी निवासी आसिफ (35) पुत्र आबिद हुसैन के रूप में की गई। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक दोस्त के साथ धांधूपुरा गांव स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। बताया गया कि गहरे पानी में जाने से डूब गए। पूल के कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकाला। तब तक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देर रात तक तोरा चौकी पर बड़ी संख्या में परिजन इकट्ठा थे।

ये भी पढ़ें - 2000 Note Ban: परेशान न हों, हर एकाउंट से बदल सकेंगे 20 हजार तक के नोट; जानें नियम

जांच कर रही पुलिस 

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में गहरे पानी में डूबने से मौत की बात कही गई है। जांच की जा रही है। संचालक सामने नहीं आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वीमिंग पूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा।

ताजगंज क्षेत्र में कई स्वीमिंग पूल

ताजगंज क्षेत्र में गांव-गांव कई स्वीमिंग पूल खुल गए हैं। गर्मी के मौसम में लोग शाम के समय स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए जाते हैं। लोगों का कहना है कि इनमें सुरक्षा इंतजाम की शायद ही कभी जांच हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें