फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिजनों की आंखों के सामने यमुना में डूबा युवक, बेटे की लाश देख मां हुई बेहोश; मच गई चीखपुकार

Mon, 22 Jun 2026 07:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे विकास का शव यमुना से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने लिखित अनुरोध कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बटेश्वर तीर्थ में नई केंटर गाड़ी का पूजन कराने आए मैनपुरी के एक परिवार पर सोमवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीर्थ स्थल पर खुशी-खुशी पहुंचे परिजनों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब यमुना नदी में नहाते समय 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। गाड़ी का पूजन होने से पहले ही हुए इस हादसे से कोहराम मच गया। बिना किसी अनुष्ठान के ही परिजन शव लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी गाड़ी मालिक संजीव सोमवार को करीब दो दर्जन महिला-पुरुषों के साथ अपनी नई केंटर गाड़ी का पूजन कराने के लिए बटेश्वर आए थे। पूजन से पूर्व सभी ने यमुना में स्नान करने का फैसला किया। इस दौरान कुछ लोग स्टीमर से नदी के उस पार चले गए, जबकि कुछ ने घाट पर ही स्नान शुरू कर दिया। दोपहर करीब ढाई बजे थाना ओरछा के दलीपपुर निवासी सुरेश के 22 वर्षीय बेटे विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई।

 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे विकास का शव यमुना से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने लिखित अनुरोध कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।

बेटे का शव देख बुजुर्ग मां अचेत हो गई और करीब आधे घंटे तक बेहोश रही। पानी के छींटे मारने पर उन्हें होश तो आया, लेकिन उनकी आंखों से आंसू नहीं रुके। परिजनों ने बताया कि विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। इससे पहले होली पर सड़क हादसे में सबसे छोटे भाई विशाल की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई शीलू ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया था। अब विकास की मौत के बाद चार भाइयों में केवल सबसे बड़ा भाई बंटू ही बचा है। जिस उत्साह के साथ परिवार पूजन के लिए आया था, वह पल भर में मातम में बदल गया और गाड़ी बिना पूजन के ही वापस ले जानी पड़ी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें