फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा के कछला घाट पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गया युवक, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मूर्ति का विसर्जन करने गए युवक की मौत हो गई। माता की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वह नहाने के लिए कुछ दूर पर चला गया, लेकिन जैसे ही कुछ दूर गया तो गंगा की गहराई में डूब गया। 

 
विज्ञापन
गोताखोरों ने निकाली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कछला घाट पर रविवार सुबह दुर्गा मूर्ति विसर्जन करते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला में मनी की मढ़ैया निवासी मदन निषाद (25) पुत्र महेन्द्र सिंह अपने साथियों सहित शनिवार रात दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने कछला गंगाघाट पर आये थे। रविवार सुबह पूजा पाठ और आरती करने के बाद मूर्ति विसर्जन करने गंगा में गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से मदन का पैर फिसलने से वह गंगा में डूब गए।

कुछ देर की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर सुधीश, ओमकार, राजकुमार, इश्तहाक व शमीर आदि ने शव को ढूंढ निकाला। मदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूरी सिंह पुत्र रामकिशन ने बताया कि मृतक ऑटो चलाने का कार्य करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें