फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: युवक ने नशे में दाैड़ाई कार...स्कूल बस से टकराया, कई वाहनों को मारी टक्कर; मच गई चीखपुकार

Thu, 22 Jan 2026 09:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तेज रफ्तार कार ने दहशत फैला दी। नशे में धुत युवक की कार स्कूली बस को टक्कर मारने के बाद कई वाहनों से जा टकराई। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के पश्चिमपुरी से कारगिल की तरफ जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम को एक कार चालक ने दहशत फैला दी। आगे चल रही स्कूल बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूली बच्चों में चीखपुकार मच गई। चालक के रोकने पर कार सवार युवक टक्कर मार भागने लगा। इससे बस का चालक घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों ने कार का पीछा किया। युवक कारगिल चाैराहे से बोदला की तरफ तेजी से जाने लगा। इससे दहशत फैल गई। बाद में ईंट मंडी के पास एक एक्टिवा से टकराने के बाद कार डिवाइडर में जा घुसी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 3:45 बजे की है। अवधपुरी स्थित स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल की बस को चालक दीवान सिंह और परिचालक अंकित तिवारी एक शिक्षिका सहित 25 बच्चों को लेकर जा रहे थे। पश्चिमपुरी से जैसे ही बस कारगिल रोड की तरफ आई, सफेद रंग की मथुरा नंबर की कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में सवार बच्चों और स्टाफ में अफरातफरी मच गई।

 
Trending Videos

इस पर बस को चालक ने रोक दिया। बाहर आकर कार चालक को बाहर आने के लिए कहा। मगर वो नशे की हालत में था। काफी देर तक कार का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद तेजी से चालक को टक्कर मारने के बाद कार को भगाकर ले जाने लगा। उसने एक बार फिर बस को टक्कर मारी और कार को एक डिवाइडर से टकराते हुए आगे की तरफ ले गया। कारगिल पर यूटर्न लेकर बोदला की तरफ तेजी से जाने लगा। कार की रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से चलाने से रास्ते से निकल रहे वाहन चालक और लोग दहशत में आ गए।

 

उधर, बस के चालक सहित अन्य लोगों ने कार का पीछा किया। वह शोर मचाते हुए पीछे दाैड़े। ईंट मंडी के पास एक एक्टिवा सवार से टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर में जा घुसी। बाद में पीछे से आए लोगों ने कार से चालक को बाहर निकाला। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। उसे लोग पुलिस चाैकी पर लेकर आए। मामले में स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी ने शिकायत दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

चालक हुआ घायल, दूसरे वाहनों से घर भेजे गए विद्यार्थी
टक्कर के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक भी घायल हो गया। इस कारण बस को नहीं ले जाया जा सका। इस पर स्कूल से अन्य कार और बस को बुलाया गया। तब विद्यार्थियों को घर पहुंचाया जा सका। हादसे की वजह से सभी एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें