फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई की शादी का कार्ड बांट रहे युवक को पिकअप ने राैंदा, माैके पर ही माैत; शादी वाले घर में मच गई चीखपुकार

Mon, 09 Feb 2026 07:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। भाई की शादी का कार्ड बांट रहे युवक को पिकअप ने राैंद दिया। हादसे में युवक की माैके पर ही माैत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने छोटे भाई की शादी के कार्ड बांटने आए बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यातायात प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन


थाना खेरागढ़ क्षेत्र के नगला विष्णु निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र उर्फ आकाश अपने चाचा राकेश के बेटे योगेश के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने आए थे। हरेंद्र के छोटे भाई उमेश की शादी 19 फरवरी को होनी है। इसको लेकर परिवार में जोरशोर से तैयारियां चल रहीं थीं।

सोमवार को हरेंद्र रिश्तेदारी में कार्ड बांटकर रामबाग की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चार पुलिया के पास पहुंचा, तभी टेढ़ी बगिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरेंद्र बाइक से उछलकर करीब दस फीट आगे जा गिरा और पिकअप उसे रौंदते हुए निकल गई। 
विज्ञापन


हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा योगेश भी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों से घिरते देख वह गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल योगेश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें