फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, एयरफोर्स की परीक्षा देने जा रहे थे दोनों

Thu, 14 Mar 2019 06:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में शेरगढ़ मार्ग पर गांव मुकदुमपुर के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से एयरफोर्स की परीक्षा देने गांव अकबरपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना लोधा क्षेत्र के गांव बहनौली निवासी सुबोध कुमार (19) पुत्र विनोद कुमार अपने साथी राहुल (18) पुत्र उदयवीर के साथ एयरफोर्स का टेस्ट देने के लिए बाइक से गुरुवार तड़के घर से निकले थे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर गांव मुकदुमपुर के पास बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। 

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कोसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुबोध को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


नौहझील प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें