मैनपुरी के करहल में गुरुवार शाम को सिरसागंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
करहल तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी 19 वर्षीय युवक प्रशांत पुत्र सुधीर गुरुवार को सैफई स्थित अपने मकान से मोटरसाइकिल से अपने गांव दरियापुर जा रहा था। जैसे ही वह सिरसागंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार के लिये सैफई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव का पीएम सैफई में किया गया।