लॉकडाउन में बिहार से फरीदाबाद जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद लेकर आई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला युवक अपनी बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 54 माइलस्टोन के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी पहुंच गए। सूचना पाकर नसीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।