फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा: लॉकडाउन में बिहार से फरीदाबाद जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 10 Apr 2020 10:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
लॉकडाउन में बिहार से फरीदाबाद जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद लेकर आई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार का रहने वाला युवक अपनी बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 54 माइलस्टोन के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। 

हादसे की जानकारी होने पर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी पहुंच गए। सूचना पाकर नसीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

35 वर्षीय रितिक राज पुत्र दिनेश कुमार मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता था और यहीं 115ए निहाल सिंह फार्म हाउस के पास अमर नगर में रहता था।

लॉकडाउन होने के बावजूद युवक बिहार से फरीदाबाद जा रहा था। हैरत की बात यह कि बिना रोक-टोक के फिरोजाबाद तक पहुंच गया था। लेकिन फरीदाबाद पहुंचने से पहले वो हादसे का शिकार हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें