फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानों में ईयरफोन लगाकर युवक कर रहा था ट्रैक पार, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fri, 13 Dec 2019 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कानों में ईयरफोन लगाकर मालभाड़ा कॉरीडोर रेलवे लाइन को पार करने के दौरान युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
थाना बसई मोहम्मदपुर के छारबाग निवासी रामलखन (18) पुत्र करन सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर को घर से निकल था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन युवक की खोजबीन करते रहे। शाम करीब सात बजे राहगीरों ने मालभाड़ा कॉरीडोर रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। 

एसओ बसई मोहम्मदपुर रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। रात को राम लखन की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त रामलखन के रूप में की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कानों में लगा हुआ था ईयरफोन

रामलखन के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। मौके पर ही मोबाइल फोन पड़ा था। परिजनों के अनुसार रामलखन बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे करीब घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा था। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। 

एसओ बसई मोहम्मदपुर रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक के कानों में ईयरफोन लगा मिला। किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हो सकता है कि वो शाम के समय कानों में ईयरफोन लगाकर रेल ट्रैक पर टहल रहा हो और उसे मालगाडी आने की आवाज न सुनाई दी हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें