फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मौसेरा भाई घायल; कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर... ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 01 Apr 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठी तो घरवाले चीख पड़े। हादसे में मौसेरा भाई घायल हुआ है। दोनों शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव के पास हुआ। यहां अलीगढ़ के जलालपुर निवासी साबुद्दीन की पुत्री मुस्कान की शादी 21 अप्रैल को होनी है। शादी के कार्ड बांटने के लिए मुस्कान का छोटा भाई दिलशाद अपने मौसरे भाई हाथरस के मुड़सान निवासी अमजद के साथ बाइक से आगरा रिश्तेदारी में आया था। 

यहां से घर लौटते समय खंदौली के पोइया गांव के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे मे दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। मौसेरा भाई अमजद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें