फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Thu, 21 Dec 2023 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


वहीं आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा चौराहे के पास हुआ। मृतक की पहचान क्षेत्र के ही टपरा निवासी अंशुल के रूप में हुई है। परिजन को जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें