फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सांड़ से बाइक टकराने पर युवक की मौत, सीने में घुस गया था सींग, 15 मीटर तक घसीटता रहा

Thu, 16 Dec 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मृतक युवक इटावा जनपद का रहने वाला था। बाह में अपनी बहन के घर आया था। लौटते समय सांड़ की वजह से हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
रोती-बिलखती मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र में सड़क पर घूम रहा सांड़ बाइक सवार युवक के लिए मौत का सबब बन गया। युवक की बाइक सांड़ से टकरा गई। इस दौरान सांड़ का सींग युवक के सीने में घुस गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर करीब 15 मीटर तक घिसटता रहा, जिससे उनकी जान चली गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इटावा के हिलूखेड़ा (बसरेहर) निवासी 28 वर्षीय रामजी लाल पुत्र लक्ष्मन सिंह अपनी बहन के घर आया था। बृहस्पतिवार को अपने घर वापस जा रहा था। पुलिस के मुताबिक बड़ागांव के पास सड़क पर सांड़ों का झुंड आ गया। एक सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। 

युवक को 15 मीटर तक घसीट ले गया सांड़ 
टकराने के दौरान एक सांड़ का सींग उसके सीने में घुस गया। टक्कर के बाद सांड़ के भागने के दौरान रामजी 15 मीटर सड़क पर घिसटता रहा। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। तब तक रामजीलाल घायल होकर अचेत हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी होने पर मृतक की बहन और उसके घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, हादसे में युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें